

तमिलनाडु के 21 वर्षीय क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर ने अपने टेस्ट डेब्यू में शानदार खेल दिखाकर सभी का दिल जीत लिया है। ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में स्टीव स्मिथ के विकेट से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले सुंदर ने बल्लेबाजी में भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने चौथे टेस्ट की पहली पारी में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 144 गेंदों में 62 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का भी लगाया।

सुंदर का लगाया गया इकलौता छक्का अब चर्चा का विषय बन चुका है और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर लगाए गए सुंदर के छक्के की तुलना श्रेयस अय्यर के उस छक्के से हो रही है जो उन्होंने टी-20 सीरीज के दौरान एडम जम्पा की गेंद पर लगाया था।
दरअसल अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे नाथन लियोन ने अपने 18वें ओवर की शुरुआत की पांच गेंदें डॉट फेंकी लेकिन आखिरी गेंद पर सुंदर ने घुटने के बल बैठकर गेंद को बिना देखे छह रनों के लिए बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इस शॉट के दौरान सुंदर की सिर नीचे की तरफ था और गेंद हवाई मार्ग से छह रन के लिए चली गई। सुंदर के इस शॉट को नो लुक सिक्स कहा जा रहा है और लोग इसका जमकर मजा ले रहे हैं।
That's spicy! A no-look six from Sundar 6️⃣
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/IzttOVtrUu pic.twitter.com/6JAdnEICnb
बता दें कि इससे पहले इसी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रेयस ने 18वें ओवर में एडम जम्पा की गेंद पर इसी तरह का नो लुक सिक्स लगाया था जो 111 मीटर लंबा था।
Herald