हैदराबाद
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज स्वदेश लौट चुके हैं। अपने गृह नगर हैदराबाद पहुंचते ही सिराज सीधे कब्रिस्तान पहुंचे। यहां आकर वह काफी भावुक हो गए। अपने पिता मोहम्मद गौस की कब्र पर फूल चढ़ाकर सिराज ने उन्हें याद किया।
करीब 69 दिनों बाद वतन लौटे सिराज अपने परिवार के साथ नजर आए। इस दौरान वह काफी खुश थे। जब सिराज के पिता का इंतकाल हुआ था तो वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने का फैसला किया और जनाजे में शामिल नहीं हो सके।
सिराज भले ही पिता के जनाजे में शामिल नहीं हो सके मगर उन्होंने पिता के सपने को बखूबी साकार किया। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सिराज नें अपने पिता की याद में खूब आंसू बहाए। बार बार पिता को याद कर भावुक हो जाते थे। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सिराज ने सबसे अधिक 13 विकेट चटकाए।
The post एयरपोर्ट से सीधे कब्रिस्तान पहुंचे मोहम्मद सिराज appeared first on Bhavtarini.