Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बने

रोम
पुर्तगाल और जुवेंतस के सुपरस्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास के टॉप स्कोरर बन गए हैं। रोनाल्डो की टीम जुवेंतस ने नापोली को 2-0 से हराकर इटेलियन सुपर कप का खिताब नौवीं बार जीता और इस मैच में रोनाल्डो ने भी गोल किया। यह उनके करियर का 760वां गोल है।

अब रोनाल्डो दुनिया में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने गए हैं। रोनाल्डो ने जोसेफ बिकान के 759 गोलों के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा। रोनाल्डो ने सबसे अधिक 311 गोल स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड के लिए किए हैं।

इसके अलावा वह मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 84, स्पोटिंग सीपी के लिए तीन और जुवेंतस के लिए 67 गोल कर चुके हैं। पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए रोनाल्डो ने 170 मैचों में 102 गोल किए हैं। वह पुर्तगाल की यू-15, यू-17, यू-20, यू-21 और यू-23 टीमें के लिए भी खेल चुके हैं।

रोनाल्डो ने युवेंतस के लिए चौथा खिताब जीता है। रोनाल्डो ने इस खिताबी जीत पर खुशी जताते हुए कहा, 'मैं इटली में अपने चौथे खिताब को लेकर बहुत खुश हूं। मैं युवेंतस से प्यार करता हूं और चाहता हूं कि यह टीम हमेशा जीतती रहे।'

 

The post क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बने appeared first on Bhavtarini.