बैंकॉक
स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने रविवार को थाईलैंड ओपन का खिताब अपने नाम किया। महिलाओं के एकल वर्ग के फाइनल में कैरोलिना ने तैवान के खिलाड़ी ताइ जू यिंग को 21-9, 21-16 से हराया। बता दें कि महिला एकल के सेमीफाइनल में ताइ ने डेनमार्क की मिया बिश्फेल्डट को 21-8, 23-21 से हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन मारिन ने सातवीं सीड दक्षिण कोरिया की आन से यूंग को 21-18, 21-16 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। उधर, चौथी सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन और सातवीं सीड हांगकांग के एंगुस लोंग के बीच थाईलैंड ओपन में पुरुष एकल का फाइनल खेला जाएगा।
The post बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने जीता थाईलैंड ओपन का खिताब appeared first on Bhavtarini.