कोलंबो
श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी राष्ट्रीय टीम के मैनेजर को एक उदीयमान खिलाड़ी और मेडिकल स्टाफ की महिला सदस्य के यौन दुराचार के आरोपों पर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। श्रीलंका क्रिकेट विवाद के घेरे में आ गया, जब स्थानीय मीडिया की कई रिपोर्ट के अनुसार एक युवा स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर होटल के अपने कमरे में महिला अधिकारी के साथ पाया गया।
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट हैं कि फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही टीम के एक सदस्य ने मेडिकल स्टाफ की सदस्य के साथ बदसलूकी की। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘मामले की गंभीरता को समझते हुए हमने टीम मैनेजर असांथा डि मेल को इस घटना की रिपोर्ट देने को कहा है ताकि मीडिया रिपोर्ट की सत्यता की पुष्टि की जा सके।’
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार यानी आज से गॉल में शुरू होगा। टीम के कोच मिकी ऑर्थर ने बुधवार को कहा था कि इस तरह की घटना संभव नहीं है क्योंकि सभी खिलाड़ी बायो बबल में रह रहे हैं।
The post श्रीलंका का ऑलराउंडर होटल में महिला के साथ मिला appeared first on Bhavtarini.