Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट संग प्राइवेट फोटो वायरल होने से नाराज हुई अनुष्का, पोस्ट शेयर कर बोलीं...

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली संग अपनी घर की बालकनी में टाइम स्पेंड कर रही थीं. जिसको एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया. उनकी वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं. लेकिन तस्वीर खींचने पर अनुष्का ने फोटोग्राफर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा, 'फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार मना करने के बाद भी वे हमारी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं. अब इसे बंद करिए'.अनुष्का की तस्वीर में आप देख सकते है फोटोग्राफर ने उनकी कौन सी तस्वीर शेयर की थी. फोटो में साफ नजर आ रहा है अनुष्का अपने पति विराट के साथ बालकनी में बैठी हैं और साथ में समय व्यतीत कर रही हैं.


मैगजीन को दिए गए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया "वो और विराट अपने बच्चे को सोशल मीडिया नहीं लाना चाहते" बता दें अनुष्का शर्मा इसी महीने मां बनने जा रहीं हैैंं. ऐसे टाइम में अनुष्का अपना ज्यादा से ज्यादा टाइम अपने परिवार और विराट के साथ ही बिता रही हैं. अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं. उनकी हर तस्वीर पर उनके फैंस ने अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार भी दिया है.



Herald