Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने मोहम्मद सिराज की तारीफ में कहा, 'इस टूर पर आया एक Boy अब Man बन गया'

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन टेस्ट के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट लेकर धमाल मचा दिया. इस तरह इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर इस तेज गेंदबाज के खाते में 6 विकेट आ गए हैं. वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों ने इस युवा तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की है. मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सिराज की तारीफ करते हुए कहा,'बहुत बढ़िया मोहम्मद सिराज . जिस तरह आपने इस टूर में प्रगति की है वो दिल को सकून देती है. आपके लंबे करियर की कामना करता हूं'

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा,'बहुत खूब मोहम्मद सिराज जो आपने पहली बार एक पारी में 5 विकेट लिया है. शार्दुल ठाकुर आपने ऑलराउंड प्रदर्शन से अब तक इस टेस्ट में रोमांच बनाया हुआ है, सबसे खास बात ये है कि ये टेस्ट सीरीज अभी जिंदा है. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा,'इसने अपने पिता को खो दिया, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रुकने का फैसला किया. इनके साथ नस्लीय अभद्रता हुई, लेकिन इसका असर उन्होने खुद पर पड़ने नहीं दिया, और फिर एक पारी में 5 विकेट लिए. सिराज, आपके लिए प्यार और सम्मान. इरफान पठान ने कहा, 'फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कड़ मेहनत करना काफी अहम होता है. ये सिराज और शार्दुल के प्रदर्शन के जरिए साफ देखा जा सकता है. आप टेस्ट में बार-बार बॉलिंग स्पेल तभी कर सकते हो जब आपने नियमित तौर पर घरेलू क्रिकेट में ऐसा किया है.

दोनों ने कमाल कर दिया.वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, 'पिता के निधन के बाद ऑस्ट्रेलिया मे रुकना आसान नहीं था लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि खेल के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और जुनून उन्हें (पिता) के लिए गर्व की बात होगी. पारी में 5 विकेट लेने के लिए मुबारकबाद. ऐसा और भी पल आएगा. इस प्रदर्शन को जारी रखें.टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए कहा,'इस टूर पर एक लड़का आया था जो आदमी बन गया. अपने पहली ही टेस्ट सीरीज में वो बॉलिंग अटैक का लीडर बन गया और आगे बढ़कर कमान संभाल ली. जिस तरह नए खिलाड़ियों ने इस दौरे पर प्रदर्शन किया है वो लंबे वक्त तक याद किया जाएगा. अच्छा होगा अगर ये लोग ट्रॉफी को अपने पास बरकरार रखते हैं.




Herald