Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुल्हन के लिबास में धनश्री ने इस गाने पर किया Cute Dance, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। युजवेंद्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया टूर से भारत वापस लौटने पर अपने मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ शादी रचा ली थी. हाल में ही ये कपल दुबई में हनीमून मनाकर इंडिया लौट चुके हैं.चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपना वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं.


धनाश्री वर्मा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में तैयार होकर 'अरे रे अरे' सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो को धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक एक लाख 85 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में धनाश्री वर्मा दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं. दुल्हन के जोड़े में धनाश्री वर्मा डांस करते हुए काफी जबरदस्त लग रही हैं. वह 'दिल तो पागल है' फिल्म के 'अरे रे अरे...' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डंस करती हुई दिखाई दे रही हैं.


उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "जितनी भी दुल्हन यहां हैं, जमकर डांस कीजिए. मिसेज चहल बनने से पहले एक छोटा सा डांस सेशन." वीडियो में धनाश्री वर्मा के डांस स्टेप और उनके एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धनाश्री वर्मा ने अपने डांस से यूं धमाल मचा दिया हो.


Herald