Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिता बने उमेश यादव, पत्नी तान्या ने बेटी को दिया जन्म, शेयर की बेहद Cute तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज उमेश यादव को नए साल के पहले दिन जबरदस्त खुशखबरी मिली है. उमेश यादव पिता बन गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को एक तस्वीर के जरिए ये जानकारी साझा की है. उमेश की पत्नी तान्या ने बेटी को जन्म दिया है.

उमेश ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का हिस्सा थे. लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन उमेश यादव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. वो ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान वह महज 3.3 ओवर की गेंदबाजी कर सके थे, जिसके बाद उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा.

मैच के दौरान चोटिल होने की वजह से उमेश बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए और स्वदेश लौटे. उमेश का श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों में बाहर होने की वजह से अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने यादव की जगह टीम में टी. नटराजन को शामिल किया है.



Herald