Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली संग क्लिनिक पहुंचीं प्रेग्नेंट अनुष्का, जल्द मिलेगी Good News?

नई दिल्ली: इन दिनों अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं. इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं. अनुष्का शर्मा अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. आज वह अपने पति विराट कोहली के साछ पहले बांद्रा स्थित एक क्लीनिक पहुंचीं.


अनुष्का शर्मा इसी महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. ऐसे में उन्हें क्लिनिक के बाहर देखने के बाद चर्चा शुरू हो गई क्या अनुष्का की डिलिवरी डेट नजदीक आ गई है. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद विराट और अनुष्का दोनों के फैंस ये कयास लगाने लगे कि जल्द उनके घर में किलकारी गूंज जाएंगी, लेकिन आपको बता दें कि अभी अभी अनुष्का बिलकुल नॉर्मल हैं. आज वह विराट कोहली के साथ रूटीन चेकअप के लिए क्लिनिक पहुंची थीं.


इस रूटीन चेकअप के बाद विराट और अनुष्का दोनों लंच के लिए एक रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां फिर पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया .अनुष्का का प्रेग्नेंसी लुक काफी स्टाइलिश दिखा. वह ब्लैक कलर के लूज वन पीस में दिखाई दी. वहीं पल पल विराट भी उनका ख्याल रखते दिखाई दे रहे थे.



Herald