Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डिविलियर्स IPL में 100 करोड़ कमाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने, इन प्लेयर्स की लिस्ट में हुए शामिल

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है. हाल में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इस विस्फोटक बल्लेबाज को आईपीएल 2021 के लिए रिटेन किया है. इसके साथ ही डिविलियर्स आईपीएल से 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, डिविलियर्स से पहले चार भारतीय खिलाड़ी इस लिस्ट में पहले से शामिल हैं. भारतीय खिलाड़ियों में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई के सुरेश रैना 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. आईपीएल में एक सीजन के लिए आरसीबी डिविलियर्स को 11 करोड़ रुपये भुगतान करती है. डिविलियर्स अब तक 102.5 करोड़ रुपये कमा चुके हैं.

आईपीएल के इतिहास में डिविलियर्स सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 169 मैचों में 40 की औसत से 4849 रन बनाए हैं. इस विस्फोटक बल्लेबाज ने तीन शतक और 38 अर्धशतक जड़ा है. वह क्रिस गेल के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं. आईपीएल 2020 में उनके बल्ले से 45.40 की शानदार औसत से 454 निकले थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.74 का रहा था. हालांकि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली और एबी डिविलियर्स अभी तक आरसीबी को खिताब दिलाने में नाकाम रहे हैं. इस बार उम्मीद है कि डिविलियर्स कोहली के साथ मिलकर आईपीएल खिताब का सूखा खत्म करेंगे.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:


रिटेन खिलाड़ी: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्‍मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्‍पा, शहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्ड्सन और पवन देशपांडे.

रिलीज खिलाड़ी: मोईन अली, शिवम दुबे, उमेश यादव, एरोन फिंच, क्रिस मॉरिस.



Herald