

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल शुरू होने से कुछ दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़कर सुरेश रैना भारत लौट गए थे. आईपीएल के 13वें सीजन के लिए यूएई रवाना होने से पहले उन्होंने पिछले साल 15 अगस्त को एमएस धोनी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और इसके बाद वह यूएई के लिए रवाना हो गए थे, मगर टीम में कोरोना के मामले सामने आने के बाद वह भारत लौट गए थे.

रैना के इस फैसले से एन श्रीनिवासन काफी नाराज भी नजर आए थे और उन्होंने काफी बोल्ड बयान दिया था. रैना के इस फैसले पर काफी सवाल उठाए गए थे. तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि उसके बाद पहली बार रैना ने अपने उस फैसले पर खुलकर बात की. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रैना ने कहा कि घर लौटने का फैसला लेने पर उन्हें कोई मलाल नहीं है.
यूएई में इसी साल खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में सुरेश रैना नजर नहीं आए। वह बिना कोई मैच खेले सीजन शुरू होने से पहले ही स्वदेश लौट आए थे। रैना ने अब कहा है कि उन्हें आईपीएल में नहीं खेलने पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है और यह उनका समझदारी भरा फैसला था। रैना के बारे में ऐसी खबरें आई थीं कि वह टीम होटल के अपने कमरे से नाखुश थे। खबरें थीं कि उन्हें टीम होटल में बालकनी वाला रूम चाहिए था लेकिन यह संभव नहीं हो सका जिसके बाद उन्होंने अचानक से स्वदेश लौटने का फैसला कर लिया। हालांकि उन्होंने बाद में स्वदेश लौटने का कारण परिवार में हुई दुर्घटना बताया था, जिसमें उनके रिश्तेदारों की हत्या कर दी गई थी।
Herald