Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: 16 फरवरी को हो सकता है मिनी ऑक्‍शन, खिलाड़ी इन दिन तक करा सकते हैं रजिस्‍ट्रेशन

नई दिल्‍ली. आईपीएल के 14वें सीजन के लिए आने वाले समय में खिलाड़ियों की नीलामी की जानी है. खबरों के मुताबिक आईपीएल के मिनी ऑक्‍शन का आयोजन 16 फरवरी को हो सकता है. इस ऑक्‍शन में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों के लिए रजिस्‍ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 फरवरी है. खबरों के मुताबिक बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के ऑक्‍शन में शामिल होने के नियम भी काफी सख्‍त कर दिए हैं. अगर ऑक्‍शन में कोई खिलाड़ी व्‍यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहता है तो राज्‍य संघों से सीधे बात करेगा. इसके लिए खिलाड़ी के एजेंट या फिर मैनेजर से किसी भी हाल में संपर्क नहीं किया जाएगा.

20 जनवरी तक जारी करनी होगी फ्रेंचाइजियों को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्‍ट


वहीं सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्‍ट 20 जनवरी तक जारी करनी होगी, वहीं जिन खिलाड़ियों के पास अनुबंध नहीं है, वह 4 फरवरी तक अपना रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं. ऑक्‍शन के लिए राज्‍य संघों से कहा गया है कि अगर वह इस नीलामी में किसी खिलाड़ी को शामिल कराना चाहते हैं तो उसका नाम सारी औपचारिकताओं के साथ भेजें.

अंडर- 19 और संन्‍यास लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भी नियम


बोर्ड ने अंडर- 19 खिलाड़ियों के लिए इस नीलामी में हिस्‍सा लेने के लिए भी कुछ मापदंड निर्धारित किए हैं. इस नीलामी में वहीं अंडर- 19 खिलाड़ी हिस्‍सा ले सकता है, जिसका राज्‍य संघ में रजिस्‍ट्रेशन हो और जो कम से कम एक फर्स्‍ट क्‍लास मैच या लिस्‍ट ए मैच खेला हो. इसके अलावा बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अनकैप्‍ड प्‍लेयर्स के लिए नीलामी में हिस्‍सा लेने के लिए शर्त रखी है कि उन्‍हें संन्‍यास संबंधी सभी डॉक्‍यूमेंट पेश करने होंगे.



Herald