Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सजने जा रहा IPL 2021 का बाजार, इस तारीख को लगेगी खिलाड़ियों की बोली!

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट की चर्चित टी-20 लीग आईपीएल अब अपने नए सत्र के लिए तैयार हो रही है। यूएई में 13वें सत्र के सफल आयोजन के बाद अब लीग के नए संस्करण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2021 के लिए 11 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी हो सकती है। वहीं आठों फ्रेंचाइजियों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की समय सीमा 20 जनवरी हो सकती है। यह सब कुछ सोमवार को आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल की ऑनलाइन बैठक के दौरान तय हुआ।क्रिकइंफो के मुताबिक, ऑक्शन के वेन्यू पर भी अभी निर्णय नहीं लिया गया है। इंग्लैंड की टीम फरवरी में भारत दौरे पर आ रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 5 से 9 फरवरी और दूसरा टेस्ट 13 से 17 जनवरी के बीच खेला जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2021 से पहले मिनी ऑक्शन हो सकता है। वैसे इस बार मेगा ऑक्शन होना था, लेकिन बहुत ज्यादा वक्त नहीं होने के कारण इसे 2022 में कराया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2022 में टूर्नामेंट में 2 नई फ्रैंचाइजी जुड़ेंगी। ऐसे में उस वक्त भी मेगा ऑक्शन कराया जाएगा। इसलिए इस बार मिनी ऑक्शन ही हो सकता है। तीन सदस्यीय IPL गवर्निंग पैनल में शामिल बृजेश पटेल और प्रज्ञान ओझा ने वेन्यू को लेकर भी चर्चा की, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं हो सका। कोरोना की वजह से इसे एक बार फिर भारत की बजाय UAE में कराए जाने की भी बात कही जा रही है। IPL 2020 भी सितंबर-नवंबर के बीच UAE में ही खेला गया था।

भारत में IPL कराने का मतलब है कि सभी टीमों का होम-अवे (होम ग्राउंड और बाहर) बेसिस पर मैच कराना। यानी कि कुल 8 टीमों के लिए 8 वेन्यू होंगे। कोरोनाकाल में 8 जगहों पर बायो-बबल तैयार कर खिलाड़ियों को रखने में भी मुश्किल हो सकती है। ऐसे में BCCI को इस पर भी फैसला लेना है। साथ ही 2 स्टेडियम के बीच दूरी को कम करने को लेकर भी फैसला लिया जाना है, ताकि कोरोनाकाल में खिलाड़ियों को कम दूरी तय करनी पड़े।



Herald