Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 को लेकर बड़ी खबर, इस दिन तक खिलाड़ियों को करना होगा रिटेन

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने गुरुवार को कहा कि इस टी-20 लीग की संचालन परिषद ने फैसला किया है कि आठ फ्रेंचाइजियों को 21 जनवरी तक रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम सौंपने की स्वीकृति होगी। पटेल और आइपीएल संचालन परिषद के सदस्यों ने इस हफ्ते ऑनलाइन बैठक की, जिसमें अगले आइपीएल की योजना और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज पटेल ने बताया कि नीलामी की तारीख अभी तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा, '21 जनवरी तक खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकेगा और फ्रेंचाइजियों के लिए ट्रेडिंग विंडो चार फरवरी को बंद होगी।


उम्मीद है कि खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होगी। आठ आइपीएल टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 85 करोड़ रुपये की राशि होगी और पटेल ने कहा कि 2021 की नीलामी के लिए बजट राशि में इजाफा नहीं होगा। पता चला है कि संचालन परिषद ने एक महीने इंतजार का फैसला किया है और इसके बाद ही फैसला किया जाएगा कि आइपीएल-14 का आयोजन भारत में होगा या नहीं। चेन्नई सुपरकिंग्स के पास पिछली नीलामी के बाद सिर्फ 15 लाख रुपये की राशि बची थी और उम्मीद की जा रही है कि वे केदार जाधव और पीयूष चावला के रूप में कम से कम दो महंगे खिलाड़ियों को रिलीज करके अपने बजट में इजाफा करेंगे।


मुंबई इंडियंस के संभवत: अपने सभी बड़े खिलाड़ियों को रिटेन करने की जरूरत है, क्योंकि उसका संयोजन अच्छा है। टीम हालांकि अपने एक करोड़ 95 लाख रुपये के बजट में इजाफे के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। राजस्थान रॉयल्स के पास सर्वाधिक 14 करोड़ 75 लाख रुपये होंगे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स के पास नौ करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स के पास आठ करोड़ 50 लाख और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास छह करोड़ 40 लाख रुपये की राशि होगी।



Herald