

नई दिल्ली: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन की कंगारू बल्लेबाजों ने टीम इंडिया पर दबदबा बनाने की कोशिश की. इस क्रम में मैथ्यू वेड ने एक शॉट खेला जो हनुमा विहारी के के लिए परेशानी का सबब बन गया.
जब रवींद्र जडेजा ने 75वें ओवर की पहली गेंद फेंकी तब मैथ्यू वेड ने जोरदार स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की. वेड की दाहिनी तरफ खड़े हनुमा विहारी ने इस तेज गेंद से खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनकी दाहिनी टांग से टकराई. विहारी को चोट लगने के बाद फीजियो को मैदान में बुलाना पड़ा.Ouch! Wade smokes it into Vihari #AUSvIND pic.twitter.com/uB2IXQuDUI
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 8, 2021
हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को उसी ओवर की चौथी गेंद पर एक बार फिर इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा. मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने एक बार फिर स्वीप शॉट खेला, लेकिन इस बार गेंद हनुमा की बाईं टांग और बांह से टकराई. हालांकि उन्हें गहरी चोट नहीं आई और वो एक बार फिर फील्डिंग में जुट गए.
Herald