

ब्रिसबेन: गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म कर टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने 3 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया को गाबा के मैदान पर 32 साल के बाद कोई हार मिली है. भारत की कंगारुओं पर इस जीत के बाद पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और अजिंक्य रहाणे की खेल भावना देखाकर, उन्होंने हर खेल प्रेमी का दिल जीत लिया है.
मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नेथन लॉयन को एक तोहफा दिया. दरअसल लॉयन अपना 100वां मैच खेल रहे थे और प्रजेंटेशन सेरेमनी के बाद रहाणे ने टीम इंडिया की जर्सी लॉयन को तोहफे में दी. जर्सी पर कप्तान रहाणे के ऑटोग्राफ भी किया. रहाणे की ये खेल भावना देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब सराहा जा रहा है.Excellent gesture from @ajinkyarahane88 and the indian team to Felicitate Nathan Lyon on his 100th Test Match. One more example of Sportsman Spirt from Rahane. How dignified he is even after achieving such a incredible win. #Leader #AUSvsIND
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 19, 2021
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने रहाणे की तारीफ की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘अजिंक्य रहाणे ने शानदार भावना का प्रदर्शन किया. नेथन लायन को 100वें टेस्ट पर भारतीय टीम की जर्सी तोहफे में दी. रहाणे ने खेल भावना का एक उदारण पेश किया. इतनी अविश्वसनीय जीत हासिल करने के बाद भी वह कितने प्रतिष्ठित है’.
Herald