Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Syed Mushtaq Ali Trophy: 41 वर्षीय गेंदबाज ने मुंबई के खिलाफ झटके 5 विकेट

नई दिल्ली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में युवा खिलाड़ी तो अपना दम दिखा ही रहे हैं लेकिन रविवार को 41 साल के तेज गेंदबाज ने अपना जलवा दिखाया. वो भी मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ, जिसके पास सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और आदित्य तरे जैसे बल्लेबाज हैं. ग्रुप ई के मुकाबले में मुंबई की टीम पुड्डुचेरी के खिलाफ महज 94 रनों पर ढेर हो गई. मुंबई पर 41 वर्षीय तेज गेंदबाज सांता मूर्ति का कहर बरपा, जिन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिये. पुड्डुचेरी के कप्तान दामोदरन रोहित ने सांता मूर्ति को पावरप्ले में गेंद थमाई और उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया. सांता मूर्ति ने पावरप्ले में ही मुंबई के 3 बड़े विकेट गिरा दिये. विकेटकीपर आदित्य तरे सांतामूर्ति का पहला शिकार बने. इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 41 साल के इस गेंदबाज को विकेट दे बैठे. सिद्धेश लाड भी सांतामूर्ति की स्विंग का शिकार बने. इन तीनों ही बल्लेबाजों ने विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन को कैच थमाया.

सांता मूर्ति का कहर


सांता मूर्ति यहीं नहीं थमे और पावरप्ले के तुरंत बाद उन्होंने युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी खामोश कर दिया. मुंबई ने अपने पांच विकेट महज 39 रनों पर गंवा दिये. अपने आखिरी ओवर में सांतामूर्ति ने सुजीत नाइक को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किये. इसके साथ ही सांता मूर्ति ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. सांता मूर्ति टी20 क्रिकेट में पांच विकेट झटकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. दाएं हाथ के इस गेंदबाज की उम्र 41 साल 129 दिन है. सांता मूर्ति ने केनुट टुलोच का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2006 में सेंट लूसिया के खिलाफ 21 रन देकर 5 विकेट लिये थे.


सांता मूर्ति का जन्म 10 सितंबर 1979 को हुआ था और उन्होंने 10 अक्टूबर 2019 को पुड्डुचेरी के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया था. 2019 में ही वो अपना पहला टी20 मैच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे. इसी साल फरवरी में सांता मूर्ति ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला और उन्होंने पांच विकेट झटके थे. सांता मूर्ति ने 40 साल, 155 दिन की उम्र में डेब्यू मैच में ही पांच विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था. सांता मूर्ति ने 125 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था जो कि 1895 में लीस्टरशर के गेंदबाज फ्रेड राइट ने बनाया था.



Herald