Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद अजहरुद्दीन का T20 में कमाल, मुंबई के खिलाफ जड़ा 37 गेंदों में शतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और केरल के बीच मुकाबला खेला गया. मोहम्मद अजहरुद्दीन की धमाकेदार शतक के बदौलत केरल ने मुंबई को 8 विकेट से हरा दिया. अजहरुद्दीन ने 54 गेंद पर 137 जड़ डाले. खास बात यह है कि मात्र 37 गेंद पर वो शतक जमाने में कामयाब रहे. मुश्किल लग रहे मैच को मोहम्मद अजहरुद्दीन ने आसान बना दिया. उन्होंने मुंबई के हर गेंदबाज की धुनाई की और 16वें ओवर में मैच को जिता दिया. सोशल मीडिया पर उनके शतक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.


197 रन का पीछा करने उतरी केरल के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई. उन्होंने आते ही बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिया. उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के जड़ते हुए 137 रन बना डाले. 253 के स्ट्राइकरेट के साथ उन्होंने यह कमाल कर दिखाया. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गी खिलाड़ी भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग ने भी उनकी पारी की खूब तारीफ की है.


केरल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. मुंबई को शानदार शुरुआत मिली. सभी बल्लेबाजों ने बड़े शॉट्स खेले. मुंबई ने 197 रन बनाए. जवाब में केरल ने धमाकेदार शुरुआत दी. मोहम्मद अजहरुद्दीन और रॉबिन उथप्पा ने बड़े शॉट्स खेले. उथप्पा के आउट होने के बाद भी अजहरुद्दीन ने बड़े शॉट्स खेलना जारी रखा और मैच जिताकर ही लौटे.

Herald