Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विकेट के पीछे पंत ने गाया- स्पाइडरमैन, तूने चुराया मेरे दिल का चैन, देखें Video

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला गया. मैच के पांचवें दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा. चौथे दिन भी भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया. चौथे दिन ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा किया, जिसको देखकर फैन्स हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं. विकेट के पीछे से पंत बल्लेबाज को कुछ न कुछ बोलकर नाक में दम कर देते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. जिस वक्त कैमरून ग्रीन और टिम पेन बल्लेबाजी कर रहे थे, तो ऋषभ पंत पीछे खड़े होकर गाना गा रहे थे. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


दूसरी ईनिंग में ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट खोकर 196 रन बना चुका था. ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को 220 की बढ़त बना चुका था. क्रीज पर कैमरून ग्रीन और कप्तान टिम पेन बल्लेबाजी कर रहे थे. पीछे खड़े ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा कहा, जो विकेट पर लगे माइक पर कैद हो गया. उन्होंने कहा, 'ऐसे वेब फेंकों वेब, ऐसे करके फिस फिस, स्पाइडरमैन स्पाइडरमैन तूने चुराया मेरे दिल का चैन, क्यों भाई.'


मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 294 रन पर ऑलआउट करने में कामयाब रहा. सिराज ने 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए. उनके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 328 रन का टारगेट दिया. टीम इंडिया ने पांचवें दिन शानदार वापसी की और ताबड़तोड़ शॉट्स खेले. भारत ने 328 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और आखिरी दिन मंगलवार को सटीक शुरूआत की. गिल ने एक छोर संभाले रखने के साथ 91 रन की पारी खेली, गिल को नाथन लियोन ने स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेजा.

Herald