

बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। आसपास के लोगों ने उनका स्वागत बैड-बाजा से किया और उनके ऊपर जमकर फूल भी बरसाए गए। रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी और अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद, जिस तरह से रहाणे ने टीम को लीड किया उसको लेकर हर तरह से उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
After making his international cricket debut and the historic test series win in Australia, Indian cricketer T Natarajan was given a grand welcome upon his arrival at the Chinnappampatti village in Salem district. pic.twitter.com/hAlZuwOGKP
— Shilpa Nair (@NairShilpa1308) January 21, 2021
एडिलेड में मिली शर्मनाक हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट मैच में ना सिर्फ टीम को एकजुट किया, बल्कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मोटिवेट भी किया। रहाणे की कप्तानी में बॉक्सिंग-डे टेस्ट को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में वापसी की, इस मुकाबले में रहाणे खुद टीम के संकटमोचक साबित हुए और उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। सिडनी टेस्ट में ऋषभ पंत को हनुमा विहारी से ऊपर भेजने के फैसले को लेकर भी रहाणे की जमकर प्रशंसा हुई। वहीं, ब्रिसबेन टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति में जिस तरह से रहाणे ने एक अनुभवहीन गेंदबाजी अटैक से बढ़िया प्रदर्शन करवाया, वह भी काफी शानदार रहा।
भारत की टीम ने ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर उनका 32 साल से इस मैदान पर अजेय रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। भारत ऐसी पहली एशिया टीम रही, जिन्होंने कंगारू टीम को गाबा में शिकस्त दी। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम करने में सफल रही। ब्रिसबेन टेस्ट में मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत टीम की जीत के हीरो रहे। सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट चटाकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ी, वहीं पंत ने 89 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेलकर टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया।
Herald