Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जडेजा की रहस्यमयी गेंद में उलझे लाबुशेन, रहाणे ने धमाकेदार अंदाज़ में लपका कैच - देखें Video

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है. दूसरे दिन रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने मैच में वापसी की. दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के बेटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. मार्नस लाबुशेन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन शतक के करीब पहुंचे लाबुशेन को जडेजा ने शानदार अंदाज में आउट किया. 91 रन बनाकर लाबुशेन चलते बने, फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


दूसरे दिन के शुरू होते ही कप्तान रहाणे ने स्पिन अटैक लगा दिया. मार्नस लाबुशेन 91 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करने आए. उन्होंने लाबुशेन को ऑफ स्पिन डाली, जिस पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल एज लेकर स्लिप पर चली गई. वहां मौजूद अजिंक्य रहाणे ने कूदकर कैच पकड़ लिया.

रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने बारिश से प्रभावित सुबह के सत्र में ऑस्ट्रेलिया के तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारत को तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां वापसी कर दी. जडेजा ने मारनस लबुशेन (91) को शतक से रोका जबकि मैथ्यू वेड (13) को अति उत्साही शॉट खेलने की सजा दी. बुमराह ने नयी गेंद से कैमरन ग्रीन (शून्य) को पवेलियन भेजा.



Herald