Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैक्सवेल ने मारा अजीबोगरीब शॉट, उल्टा बल्ला घुमाकर ऐसे मारा चौका - देखें Video

बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच मुकाबला खेला गया. बेन ड्वारशुईश की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सिडनी सिक्सर्स को जीत मिली. सिडनी ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया. मैच भले ही मेलबर्न हार गया हो, लेकिन कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 66 रन की शानदार पारी खेली. ग्लेन मैक्सवेल ने 9 चौके और एक छक्का जड़ा. मैक्सवेल ने बल्ला उल्टा घुमाकर शानदार शॉट जड़ा. कार्लोस ब्रेथवेट की गेंद पर उन्होंने शानदार चौका जड़ा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.


मेलबर्न 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे. कार्लोस ब्रेथवेट की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने फ्लिप शॉट खेला. उन्होंने पीछे चौका जड़ा. शॉट देखकर ब्रेथवेट भी हैरान रह गए. मैक्सवेल फ्लिप शॉट मारने के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया.


सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. मेलबर्न स्टार्स ने 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए. ग्लेन मैक्सवेल ने 66 रन की धमाकेदार पारी खेली. सिडनी की तरफ से बेन ड्वारशुईश तीन विकेट लेने में सफल रहे. सिडनी सिक्सर्स ने एक बॉल बचे रहते लक्ष्य पूरा कर लिया. जेम्स विंस ने 46 रन बनाए. मोइसिस हेनरिकस ने 38 और जॉर्डन सिल्क ने 35 रन की पारी खेली.



Herald