Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के साथ इस मैदान पर जीवा ने किया डेब्यू, देखें- VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह की पूरे देश में खासी फैन फॉलोइंग है. फैन्स उन्हें टेलीविजन की स्क्रीन और क्रिकेट के मैदान दोनों ही जगह देखना काफी पसंद करते हैं. जुलाई 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने और 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी की ब्रांड वैल्यू और नेट वर्थ में कोई अंतर नहीं आया है. रिटायरमेंट के बाद कई ब्रांड्स ने दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है.

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा, प्रशंसकों को उनकी लाडली बेटी जीवा धोनी के बारे में अपडेट हासिल करना काफी पसंद रहता है. हालांकि, जीवा अभी सिर्फ 5 साल की ही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी भी अपने पापा की तरह काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर जीवा धोनी को 1.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. उनकी एक-एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों की संख्या में कमेंट आते है. हालांकि, उनका उनका इंस्टाग्राम उनकी मम्मी साक्षी धोनी और पापा एमएस धोनी मैनेज करते हैं.


सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग का ही नतीजा है कि शायद जीवा को अपना पहला विज्ञापन मिल गया है. यह धोनी के फैन्स के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं होगा कि वह धोनी और जीवा को एक बिस्टिक के विज्ञापन में एक साथ देखेंगे. इस बिस्किट ब्रांड खुद सोशल मीडिया के जरिये आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि जीवा और धोनी उनके लिए एक साथ विज्ञापन कर रहे हैं. जीवा और धोनी की तस्वीर शेयर करते हुए इस ब्रांड ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कैप्शन दिया है- देखिए, किसने मैदान में प्रवेश किया है! हमारे साथ बने रहिए. 2021 में मजा आने वाला है. यह विज्ञापन इसी महीने के अंत में रिलीज किया जाएगा.

Herald