

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जारी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जा रही है। इस मैच में कीवी टीम की स्थिति कप्तान केन विलियमसन की वजह से काफी मजबूत है। विलियनसन ने इस मैच में 238 रनों की जोरदार पारी खेली। सीरीज के पहले मैच में भी केन के बल्ले से सेंचुरी निकली थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। इस मैच में विलियमसन की मैराथन पारी समाप्त होने के बाद पाकिस्तान खिलाड़ियों के बर्ताव की हर कोई तारीफ कर रहा है।
Kane Williamson's innings comes to an end on 238 at Hagley Oval. Pakistan players coming from around the ground to acknowledge the skipper. Kyle Jamieson joins Daryl Mitchell 61* with the team total 585/6 and a 288 run lead. Follow play LIVE in NZ with @sparknzsport #NZvPAK pic.twitter.com/zWeAzZZoQk
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 5, 2021
विलियमसन इस मैच में 364 गेंदों पर 238 रनों की आकर्षक पारी खेलकर फहीम अशरफ की गेंद पर शान मसूद के हाथों कैच आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 28 क्लासिक चौके निकले। उनकी इस मैराथन पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 659-6 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। विलियमसन जैसे ही आउट हुए, वैसे ही पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ी उनसे हाथ मिलाकर उन्हें दोहरे शतक की बधाई देने लग गए। पाकिस्तान खिलाड़ियों के इस काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। विलियमसन के अलावा इस मैच में हेनरी निकोल्स और डेरिल मिचेल ने भी जोरदार शतक जड़े।
इस पारी के दौरान केन ने कई बड़े मुकाम भी हासिल कर लिए। केन अब न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 7000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले महज तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा रॉस टेलर और स्टीफन फ्लेमिंग कर चुके हैं, हालांकि न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज 7000 टेस्ट रन पूरे करने का रिकॉर्ड विलियमसन के नाम ही दर्ज हो गया है। इसके अलावा विलियमसन कीवी टीम की ओर से सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ब्रेंडन मैक्कलम की बराबरी कर ली है। विलियमसन और मैक्कलम दोनों के खाते में टेस्ट क्रिकेट में चार-चार दोहरे शतक दर्ज हो गए हैं।
Herald