

कराची में पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. 14 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के दौरे पर आई है. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रस्सी वैन डेर डूसन 17 रन बनाकर रन आउट हुए. डेर डूसन को जिस तरह से रन आउट किया गया है उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल दक्षिण अफ्रीकी पारी के 16वें ओवर में फ़हीम अशरफ़ की गेंद पर डूसन में कवर पर शॉट खेलकर तेजी से रन चुराने की कोशिश की लेकिन गेंद तेजी से फील्डर बाबर आजम के पास गई, ऐसे में नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज डीन एल्गर ने रन लेने से मना कर दिया.
#PAKvsSA
— no love no tension (@adeelriaz1991) January 26, 2021
Great run out by Rizwanhttps://t.co/Oz7ZtFVzdx
ऐसे में डूसन को वापस लौटकर भागना पड़ा. हालांकि आजम का थ्रो बेहद ही शानदार था लेकिन विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को ड्राइव मनारकर थ्रो पकड़नी पड़ी और फिर हवा में ही गेंद पकड़कर रिजवान ने स्टंप गिरा दी. मोहम्मद रिजवान के शानदार कोशिश के दम पर बल्लेबाज रन आउट हुआ. रिजवान के शानदार विकेटकीपिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. फैन्स लगातार वीडियो को देखकर कमेंट कर रहे हैं. हम्मद रिजवान के द्वारा किए गए इस शानदार रन आउट की तुलना धोनी से हो रही है. धोनी भी अपनी विकेटकीपिंग के दौरान इसी तरह से रन आउट या फिर स्टंप किया करने में माहिर थे. ऐसे में रिजवान ने जबर्दस्त विकेटकीपिंग का नजारा दिखाकर फैन्स का दिल जीत लिया है.
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन (XI)Van der Dussan is Run Out!!!!
— Rizwan Ahmad (@RizwanA60034556) January 26, 2021
Super Man Mohammad Rizwan with a Diving Effort;Rizwan u Beauty
South Africa after 16 Overs are 64/2
Scorecard;
Dean Elgar 31(49)*
Van der Dussan 17(30)#RizwanAhmadOfficial #PakvsSA pic.twitter.com/0ioICXVrUy
डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, फाफ डु प्लेसिस, रासी वैन डेर डूसन, क्विंटन डी कॉक (सी एंड डब्ल्यूके), टेम्बा बावुमा, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, कागिसिस रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्टे
Herald