

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने मंगलवार को चौथे दिन ही 317 रन से अपने नाम कर लिया। इस तरह चार मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। अहमदाबाद में 24 फरवरी से होने वाला अगला टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। कोहली की टोली ने मैच जीतने के लिए 482 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था, जिसके आगे पूरी इंग्लिश टीम महज 164 रन पर ही सिमट गई।
भारत की यह रनों के लिहाज से पांचवीं बड़ी जीत है। इंग्लैंड के खिलाफ उसने अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले उसने 1986 में लीड्स में 279 रन से जीत हासिल की थी। भारत ने अपनी सबसे बड़ी छह जीत में से पांच जीत विराट कोहली की अगुवाई में दर्ज की हैं। मैच के बाद विराट कोहली ने दर्शकों की वापसी पर मिली इस जीत को खास बताया।
Herald