नई दिल्ली
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में मिली पहली टेस्ट हार का बदला पूरे स्टाइल से लिया है। पहले मैच में 227 रनों से हारने वाली टीम इंडिया ने दूसरे मैच में इंग्लैंड को 317 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही चार मैच की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए मेहमान लंच के बाद 164 रन बनाकर ही आउट हो गए। इंग्लैंड ने पहली पारी मे ंभी केवल 134 रन ही बनाए थे। भारत के लिए दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने पांच विकेट लिए। यह इस फिरकी गेंदबाज का टेस्ट डेब्यू था। चौथे दिन डेनियल लॉरेंस के रूप में भारत को दिन का पहला विकेट तब मिला पंत ने अश्विन की गेंद पर उनको स्टंप करा दिया। उन्होंने 26 रन बनाए।
भारत ने स्टोक्स (8) के बाद ओली पोप (12) और बेन फॉक्स (2) को भी सस्ते में आउट कर दिया। जो रूट लंच तक क्रीज पर मौजूद थे। हालांकि लंच के बाद कप्तान रूट 33 रन पर पटेल का शिकार हो गए। इसके बाद निचले क्रम पर मोइन अली ने करो या मरो वाला रवैया अपनाते हुए स्पिनरों पर जमकर हाथ खोले। उन्होंने 5 छक्के लगाए लेकिन यह शो ज्यादा समय तक चलने नहीं वाला था। अंत में कुलदीप यादव ने उनको स्टंप कराकर भारत को जीत दिलाई। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 60 रन देकर 5 विकेट लिए। अश्विन को 53 रन देकर 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव को 25 रन देकर 2 विकेट मिले।
चौथे दिन जारी है स्पिनरों का जादू, इंग्लैंड ने मानो खुद लिखी हार की पटकथा भारत के साथ टॉस से लेकर अंजाम तक ये मैच सकारात्मकता का सिलसिला बना रहा। इस दौरान भारत की जीत में पिच का सबसे बड़ा योगदान बताने की बात की गई लेकिन लोग भूल जाते हैं कि पहले टेस्ट में अगर इंग्लैंड टॉस ना जीतता तो उसको भी वह जीत नसीब नहीं होती। यह भी याद रखना होगा कि इसी पिच पर रोहित और अश्विन ने सेंचुरी लगाई। हमको अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों को भी नहीं भूलना होगा जिन्होंने बताया कि इस पिच पर कैसे खेला जाता है।
दूसरी तरफ एक भी अंग्रेज बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका। ऐसे में भारत के स्पिनर बहुत ज्यादा बेहतर थे और बल्लेबाजों ने इन परिस्थितियों को कहीं अच्छा समझा। हां, भारत के पास भी पुजारा और गिल जैसे बल्लेबाज विफल हुए लेकिन यह दिक्कत की बात नहीं नजर आती। अब भारत के पास बिल्कुल अलग माहौल होगा क्योंकि अगला मैच अहमदाबाद में है जो गुलाबी गेंद टेस्ट होगा। इस डे-नाइट मुकाबले में जेम्स एंडरसन वापिस आएंगे तो भारत के लिए भी जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी। भारत के लिए अभी इन दो मैचों के लिए टीम घोषित नहीं हुई है। ऐसे में देखना होगा कि मोहम्मद शमी वापसी करते हैं या नहीं।
The post अश्विन का शतक, अक्षर का ‘पंच’, इंग्लैंड को रौंदकर भारत ने 1-1 से लेवल की सीरीज appeared first on Bhavtarini.