Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

140 किलो वजनी इस स्पिनर ने झटके नौ विकेट, बांग्लादेशी बल्लेबाजों को किया ढेर

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के 140 किलो के वजन और साढ़े छह फीट की लंबाई वाले भारी भरकम कॉर्नवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी फिरकी में बांग्लादेशी खिलाड़ियों का जमकर शिकार किया। बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कॉर्नवाल ने दोनों पारियों में कुल मिलकार नौ विकेट चटकाए। पहली पारी में उन्होंने 74 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में इस दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज ने 105 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।


कॉर्नवाल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर विंडीज ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 17 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की। पहले टेस्ट में कैरेबियाई टीम ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में भी कॉर्नवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में कुल मिलाकर पांच विकेट हासिल किए थे। छह फीट छह इंच लंबाई वाले रहकीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे वजनी क्रिकेटर हैं। एन्टिगा में जन्मा यह शानदार ऑलराउंडर लाजवाब स्पिन के साथ बल्लेबाजी में भी खास काम करने में काफी माहिर है। रहकीम दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं।


वेस्टइंडीज के 28 वर्षीय ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल के वजन और लंबाई को देखकर विंडीज में उन्हें क्रिकेट का 'माउंटेन मैन' कहा जाता है। कॉर्नवाल ने विंडीज के लिए अब तक पांच टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27 विकेट चटकाए हैं।



Herald