Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैक्सवेल के 14.25 करोड़ में बिकने के बाद सहवाग ने पोस्ट किया डांस का VIDEO

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 का मिनी ऑक्शन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के लिए बड़ा रहा. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु( RCB) ने उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ से सात गुना ज्यादा कीमत देकर 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा. पहले से ही इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी कि मैक्सवेल पर बड़ी बोली लगेगी और आरसीबी इस खिलाड़ी को खरीदने की कोशिश करेगी. नीलामी में भी ऐसा ही हुआ.

मैक्सवेल के इतना महंगा बिकने के बाद सोशल मीडिया पर भी बड़े मजेदार रिएक्शन आने लगे. टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया. जिसमें एक आदमी नाचता नजर आ रहा है. इस वीडियो के साथ सहवाग ने लिखा कि मैक्सवेल के यहां हर आईपीएल ऑक्शन के दौरान ऐसा ही माहौल रहता है.कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी मैक्सवेल को मोटी कीमत देकर खरीदने पर मजेदार ट्वीट किया. उन्होंने मैक्सवेल की तुलना शेयर बाजार के सूचकांक सेसेंक्स से की. इसके अलावा कई ट्विटर यूजर्स ने भी मैक्सवेल को मोटी कीमत देकर खरीदने पर चुटकी ली. एक यूजर ने लिखा कि कुछ चीजों की कीमतें हर साल के साथ बढ़ती ही रहती है. जैसे पेट्रोल और ग्लेन मैक्सवेल.


मैक्सवेल को पिछले सीजन में पंजाब किंग्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने 13 मैच में सिर्फ 108 रन बनाए थे और एक बार भी पचास रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाए थे. नीलामी से पहले ही, पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दावा किया था कि इस बार आरसीबी मैक्सवेल को खरीदने में दिलचस्पी दिखाएगी.



Herald