Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

18 टेस्ट के बादबुमराह बने टीम इंडिया के बेस्ट तेज गेंदबाज- देखें आंकड़े

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया की भारत में कोरोना काल के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी खराब रही और टीम को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 227 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में बुमराह को पहली पारी में तीन जबकि दूसरी पारी में एक विकेट मिला। इंग्लैंड की दूसरी पारी में उन्होंने टीम के कप्तान जो रूट का बड़ा विकेट झटककर टीम को बड़ी सफलता दिलाई थी। इन चार विकेटों को जोड़ा जाए तो बुमराह के टेस्ट क्रिकेट में कुल 83 विकेट हो गए हैं। इसके साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट में एक खास मामले में भारतीय के बेस्ट तेज गेंदबाज बन गए हैं।

बुमराह ने अब तक कुल 18 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 83 विकेट चटकाए हैं। यह इतने टेस्ट खेलने के बाद किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान के नाम था, जिन्होंने 18 मैच में 73 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के मोहम्मद शमी का नाम है, जिन्होंने 66 विकेट लिए हैं। टीम को बेशक इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बुमराह के लिए काफी स्पेशल टेस्ट मैच था।

इस मैच में उतरते ही उन्होंने भारत में पहला टेस्ट खेलने से पहले विदेशी मैदानों पर किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले। उनसे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम दर्ज था, जिन्होंने 12 टेस्ट मैच विदेशी पिचों पर खेलने के बाद भारत में पहला टेस्ट खेला था। वहीं आर पी सिंह 11 और सचिन तेंदुलकर 10 टेस्ट के साथ इस लिस्ट में तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। आशीष नेहरा ने भी भारत में पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले विदेशी पिचों पर 10 टेस्ट मैच खेल लिए थे। बुमराह ने अपना टेस्ट डेब्यू 2018 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर किया था।



Herald