Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी में कोरोना की दस्तक, बिहार का एक खिलाड़ी कोविड-19 संक्रमित

स्पोर्ट्स डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी में भाग ले रहे बिहार के एक खिलाड़ी को कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाया गया है जिसके बाद अन्य सभी क्रिकेटरों का भी टेस्ट किया गया। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, ''हम इसकी पुष्टि करते हैं। संबंधित खिलाड़ी को अन्य खिलाड़ियों से अलग कर दिया गया है। वह अभी बेंगलुरु में है और यात्रा नहीं कर सकता है।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि बाकी सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 का टेस्ट कराया जा रहा है। बिहार ने 22 खिलाड़ियों को टेस्ट के लिए भेजा है। बिहार की टीम को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है और उसे अपने सभी लीग मैच बेंगलुरु में खेलने हैं। उसे बुधवार को लीग मैच में उत्तर प्रदेश से भिड़ना है। बीसीए अधिकारी को उम्मीद है कि यह मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा।


गौरतलब है कि महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के एक-एक खिलाड़ी को भी पिछले सप्ताह कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था लेकिन दोनों टीमों ने टेस्ट करवाने के बाद मैच खेलने जारी रखे। महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश एलीट ग्रुप डी में हैं और वे जयपुर में अपने मैच खेल रहे हैं। नेशनल वनडे चैंपियनशिप विजय हजारे ट्रॉफी के सभी मैच जैव सुरक्षित वातावरण में खेले जा रहे हैं।



Herald