.webp)
.webp)
विजय हजारे टूर्नामेंट के ग्रुप ई के मैच में सौराष्ट्र की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ की टीम को 62 रनों से हराया। सौराष्ट्र की तरफ से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज प्रेरक मांकड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 130 गेंदों में 174 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत सौराष्ट्र ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 388 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम 7 विकेट गंवाकर 326 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ सौराष्ट्र के अब 16 अंक हो गए हैं।

प्रेरक मांकड ने अपनी 174 रनों की पारी के दौरान 16 चौके और छह लंबे छक्के लगाए। सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने अपने 100 रन बाउंड्री के जरिए महज 22 गेंदों में बनाए। आईपीएल 2021 के ऑक्शन में प्रेरक अनसोल्ड रहे थे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 11 ओवर के अंदर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों अवि बारोट (25) और स्नेल पटेल (20) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद प्रेरक ने विश्वराज जडेजा (50) और फिर अर्पित वसावड़ा (71) के साथ शतकीय साझेदारी निभाई। उन्होंने 53 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद अगले 39गेंद में लिस्ट ए करियर का अपना दूसरा शतक पूरा किया। वह आखिरी ओवर में जगजीत सिंह की गेंद पर आउट हुए।
1⃣7⃣4⃣ runs
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 27, 2021
1⃣3⃣0⃣ balls
1⃣6⃣ fours
6⃣ sixes
Prerak Mankad was on a roll with the bat and hammered 174 runs in the @Paytm #VijayHazareTrophy clash against Chandigarh. ???????? #SAUvUTCA | @saucricket
Watch that sensational knock ????????https://t.co/BruMiTYusF pic.twitter.com/AJHxoC3HoE
चंडीगढ के लिए कप्तान मनन वोहरा (50) और अर्सलान खान (61) ने शतकीय साझेदारी की और फिर बाद में अंकित कौशिक ने भी 54 रन बनाए, लेकिन यह टीम की जीत के लिए काफी नहीं थे। सौराष्ट्र की तरफ से गेंदबाजी में धमेंद्र जडेजा ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए अपने 10 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट झटके। टीम के कप्तान जयदेव उनादकट ने अपने 9 ओवर के स्पेल में 65 रन खर्च और एक विकेट चटकाया। वहीं, आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 1.2 करोड़ में खरीदे जाने वाले चेतन साकारिया ने 9 ओवर में 59 रन देकर एक विकेट लिया।
Herald