Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी20 टीम में चुने जाने पर राहुल तेवतिया को इस इंग्लैंड क्रिकेटर ने दी खास अंदाज में बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शनिवार (20 फरवरी) को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार की जहां टीम में वापसी हुई है, वहीं आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और राहुल तेवतिया को भी टीम में जगह दी गई है। राहुल ने यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 में एक ओवर में पांच छक्के जड़कर अपने नाम की सनसनी फैलाई थी। इसी बीच, इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान ने राहुल तेवतिया को भारतीय टीम में पहली बार सिलेक्ट होने पर खास अंदाज में बधाई दी है।


इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज ने अपने ट्विटर पर हरियाणा के ऑलराउंडर को बधाई देते हुए लिखा, 'बहुत बहुत बधाई राहुल तेवतिया को इंडिया टीम में जगह मिलने पर। मैं उम्मीद करता हूं कि वह इंग्लैंड टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे। विश्व को अभी सुपरहीरो की जरूरत है।' राहुल ने आईपीएल 2020 में बल्ले और गेंद दोनों से ही जबर्दस्त प्रदर्शन किया था और राजस्थान रॉयल्स को कई अहम मैचों में जीत दिलाई थी। राहुल के अलावा, इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रनों की अंबार लगाने वाले सूर्यकुमार यादव को भी टीम में रखा गया था।


ऑस्ट्रेलिया और फिर इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत की लिमिटेड ओवर टीम में वापसी हुई है। पंत ने ब्रिसबेन में 89 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को पहली बार गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दिलाई थी। काफी लंबे समय से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार की भी टीम में वापसी हुई है। भुवी का प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में काफी शानदार रहा था। टी20 सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा।



Herald