Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे, एक महीना बाकी, जारी की गईं गाइडलाइन्स

 टोक्यो
कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित किए गए टोक्यो ओलंपिक के लिए टॉर्च रिले एक महीने के भीतर शुरू हो जाएगी। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे। आयोजकों ने गुरुवार को टॉर्च धारकों और रिले में भाग लेने वाले अन्य लोगों के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की घोषणा की।

उन्होंने यह भी कहा कि बिना सूचना के रिले के मार्ग में बदलाव किया जा सकता है। आयोजन समिति के उप महानिदेशक ने कहा, 'कोई नारेबाजी या शोर नहीं होगा। तालियां बजा सकते हैं, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।' रिले में मास्क के बिना दौड़ने की अनुमति रहेगी लेकिन बाकियों को मास्क लगाना होगा।

रिले 25 मार्च को फुकुशिमा से शुरू होगी और 23 जुलाई को टोक्यो में खत्म होगी। फुकुशिमा जापान का वह हिस्सा है जो भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है। 

The post ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे, एक महीना बाकी, जारी की गईं गाइडलाइन्स appeared first on Bhavtarini.