नई दिल्ली
शून्य से 30 डिग्री कम तापमान के बीच आईस हॉकी का मैच 252 घंटे लगभग 11 दिन चला। इसे विश्व का सबसे लंबा मैच माना जा रहा है, जिसमें 40 खिलाड़ियों ने बदल-बदल कर हिस्सा लिया और 5177 गोल हुए। टीम होप ने टीम क्योर को 2649-2528 से हराया। सातवीं बार इसका आयोजन किया गया है। पहली बार जब 2003 में इसका आयोजन हुआ था तो 40 खिलाड़ी लगातार 80 घंटे खेले थे। इस बार यह 252 घंटे हो गया। इसे कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए आयोजित किया गया इससे 13.41 करोड़ का फंड जुटाया गया। मैच का आयोजन ब्रेंट साइक ने किया जिनके पिता और पत्नी सुसान का कुछ वर्ष पहले कैंसर के कारण निधन हो गया। आयोजनकर्ता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में मान्यता का इंतजार कर रहे हैं।
The post 252 घंटे चला कनाडा में आइस हॉकी, 11 दिन में हजारों गोल हुए appeared first on Bhavtarini.