Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इशान किशन समेत ये 3 खिलाड़ी 2km के फिटनेस टेस्ट में नहीं हुए फेल, दिया सबूत

नई दिल्ली. बीसीसीआई के नए 2 किमी. फिटनेस टेस्ट में कई बड़े क्रिकेटर फेल हो गए हैं जिसमें से एक नाम इशान किशन का भी बताया जा रहा था. हालांकि इस खबर को इशान किशन ने गलत बताया है. एक अंग्रेजी अखबार का दावा था कि इशान किशन भी उन खिलाड़ियों में हैं जो बीसीसीआई के नए फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं लेकिन इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर बताया है कि उन्होंने इस टेस्ट को पास किया है.


शुक्रवार को इशान किशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एनसीए में हुई ट्रेनिंग की जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया कि वो 2 किमी. दौड़ के फिटनेस टेस्ट में पास हुए हैं. इशान किशन की इस इंस्टा स्टोरी में वो ट्रेनर विवेक रामकृष्णा के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. दूसरी स्टोरी में वो तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट, सिद्धार्थ कौल के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. इशान किशन ने इन दोनों खिलाड़ियों को भी फिटनेस टेस्ट में पास होने की बधाई दी है. बता दें रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जयदेव उनादकट और सिद्धार्थ कौल भी फिटनेस टेस्ट में फेल हुए हैं लेकिन इशान किशन की इस स्टोरी ने सभी दावे खारिज कर दिये हैं.

बता दें बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बढ़ाने के लिए उसका स्तर बढ़ा दिया है. अब यो-यो टेस्ट के अलावा 2 किमी. का रनिंग टेस्ट भी होता है जिसमें बल्लेबाज, विकेटकीपर और स्पिनर को ये दूरी 8 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होती है, जबकि तेज गेंदबाजों को 2 किमी. 8 मिनट, 15 सेकेंड में पूरे करने होते हैं.



Herald