Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BBLमें मैच के दौरान उस्मान ख्वाजा ने उतरी पैंट

सिडनी
क्रिस लिन की कप्तानी वाली ब्रिसबेन हीट ने नॉकआउट मैच में सिडनी थंडरको 7 विकेट से हराकर बिग बैश लीग (BBL 2020-21) के 10वे एडिशन के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। सिडनी थंडर की ओर से रखे गए 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट ने 5 गेंद बाकी रहते 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सिडनी थंडर टीम की ओर से ओपनिंग के लिए क्रीज पर आए उस्मान ख्वाजा (Usman Khwaja) ने मैच के बीच में मैदान पर कुछ ऐसी हरकत की जो कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, ख्वाजा अचानक अपना ट्राउजर उतारने लगे, जिसे देख स्टेडियम में मौजूद फैंस और कमेंटेटर हंसने लगे।

9वें ओवर की है घटना
मैच के 9वें ओवर की शुरुआत में ख्वाजा अपने पैड्स, शूज और ट्राउजर उतारकर अंडरगारमेंट्स ठीक करने लगे। इस दौरान खेल को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। उस समय बाएं हाथ के बल्लेबाज ख्वाजा 25 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे थे। ख्वाजा ने इस दौरान अपना लोअर एब्डोमेन गार्ड को बदला।

The post BBLमें मैच के दौरान उस्मान ख्वाजा ने उतरी पैंट appeared first on Bhavtarini.