Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, नाम रखा है वामिका

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी और विराट कोहली की बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीर में विराट और अनुष्का अपनी बेटी को निहारते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने बेटी का नाम भी बताया है. विराट और अनुष्का ने अपने बेटी का नाम वामिका रखा है. अनुष्का की बेटी की इस तस्वीर का फैंस को कितना इंतजार था इसका अंदाजा इसी बात ये लगाया जा सकता है कि इस तस्वीर पोस्ट करने के पांच मिनट में इस तस्वीर को लाखों से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.


बेटी की पहली तस्वीर को यादगार बनाने के लिए अनुष्का शर्मा ने बेहद खास कैप्शन दिया है. अनुष्का शर्मा ने लिखा, "हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है. आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो इमोशन है जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया. आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया."

विराट-अनुष्का की तरह इस कपल की बेटी का नाम भी काफी खास है. वामिका के नाम को विराट और अनुष्का के नाम को मिलाकर बनाया गया है. इस नाम में विराट का 'व' और अनुष्का का 'का' शामिल किया गया है. इसका मतलब होता है देवी दुर्गा. ये शब्द देवी दुर्गा का ही एक विशेषण होता है. सामने आई इस पहली तस्वीर मनें सबसे खास है विराट और अनुष्का के चेहरो की मुस्कुराहट. दोनों बेहद गर्व से अपनी बेटी को निहार रहे हैं. फैंस कमेंट बॉक्स में विराट अनुष्का को खूब बधाईयां दे रहे हैं. आपको बता दें कि 11 जनवरी को पापा बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा, ''हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं.''



Herald