Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए ठोका दावा, विजय हजारे ट्रॉफी में किया धमाका

झारखंड के बल्लेबाज ईशान किशान ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार शतक जमाया है. 22 साल के ईशान ने शनिवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ 94 गेंदों पर 173 रनों की कप्तानी पारी खेली है. इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में अपनी आतिशी पारी से वह सुर्खियों में हैं. 22 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी धमाकेदार पारी के दौरान 19 चौके और 11 छक्के लगाए.

झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में रिकॉर्ड 422/9 रनों का स्कोर खड़ा किया. किसी भारतीय घरेलू टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 18.4 ओवरों में 98 रनों पर सिमट गई. झारखंड ने 324 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. वरुण आरोन ने 6 विकेट चटकाए.

ईशान ने इस पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इंग्लिश टीम के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज 12 मार्च से शुरू होगी. आईपीएल की उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर खुशी जाहिर की है.



Herald