Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विवादित टिप्पणी के कारण तोक्यो ओलिंपिक चीफ ने दिया इस्तीफा

तोक्यो
तोक्यो 2020 ओलिंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी से उपजे विवाद के बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 83 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कार्यकारी सदस्यों की विशेष बैठक में की। उन्होंने बैठक में कहा कि उनके बयान से विपरीत स्थिति उत्पन्न हो रही थी और वह इसके कारण अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।

वर्ष 2014 में ओलिंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष बनाए गए मोरी ने गत तीन फरवरी को जापान ओलिंपिक समिति की बैठक में कहा था, महिलाओं में प्रतिद्वंद्विता की भावना काफी होती है। अगर कोई महिला सदस्य बोलने के लिए हाथ खड़ा कर दे तो अन्य सभी महिलाएं सोचेंगी कि उन्हें भी कुछ बोलने की जरुरत है।

सामाचार एजेंसी क्योदो के अनुसार, जापान फुटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष काबुरो कवाबुची को मोरी की जगह अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया लेकिन वह इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करने पर विचार कर रहे हैं।

The post विवादित टिप्पणी के कारण तोक्यो ओलिंपिक चीफ ने दिया इस्तीफा appeared first on Bhavtarini.