Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रूट को इन दो भारतीय खिलाड़ियों का खौफ, दिया ये बड़ा बयान

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। इससे पहले मैच की पूर्व संध्या पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि उनकी टीम को भारत के इन दो खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा। इस दौरान रूट ने चेतेश्वर पुजारा और आर अश्निन का नाम लिया। पुजारा को लेकर रूट ने कहा कि उनका विकेट हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है। मैंने यार्कशर में उसके साथ दो मैच खेले हैं। उनसे सीखना, बल्लेबाजी के बारे में बात करना और खेल के प्रति उनका लगाव वास्तव में दिलचस्प है।


रूट ने कहा कि पुजारा का विकेट उनकी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। वहीं, टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को लेकर रूट ने कहा कि वह अश्विन का सामना करने के लिए स्वीप शॉट का सहारा लेंगे। रूट ने कहा, मैं अश्निन के खिलाफ हावी होकर या रक्षात्मक तरीके से खेलने से बचूंगा, गेंद का सामना वैसे ही करूंगा जिसका वह हकदार हो।


इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा, 'अगर मैं कुछ समय के लिए पिच पर रहता हूं, तो मैं बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता हूं। भारत में उनका रिकार्ड शानदार है और शायद इस श्रृंखला के लिए वह आत्मविश्वास से भरे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी उनका सामना किया है और उनके खिलाफ कुछ रन बनाए हैं। कई बार वह मुझसे बेहतर साबित हुए और टेस्ट मैच में यह छोटे मुकाबले की तरह होगा। ऐसा मुकाबला जिस में आप बेहतर करना चाहते हैं।'



Herald