

भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। युजवेन्द्र चहल अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। दोनों पति-पत्नी समुद्र के की तरफ देख रहे हैं। चहल ने कैप्शन में बताया कि फोटो ब्रेक फास्ट के बाद की है। चहल और धनश्री की शादी अभी कुछ ही महीने पहले हुई है। जिसके बाद से ही दोनों लगातार अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि धनश्री मशहूर यूट्यूबर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं। युजवेंद्र और धनश्री ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी और फैन्स के साथ यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। इसके बाद चहल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में हिस्सा लेने के लिए दुबई चले गए। आईपीएल खत्म होने के बाद चहल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गए, जहां वो लिमिटेड ओवर सीरीज की टीम में शामिल थे। वहां से लौटने के बाद चहल ने धनश्री वर्मा संग दिसंबर महीने में शादी रचाई थी।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ चहल टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे जिसके बाद वह भारत वापस चले आए। हालांकि एक बार फिर चहल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए चुने गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। टी20 सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
Herald