Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रविंद्र जडेजा सीरीज सभी टेस्ट के लिए अनफिट

नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच गंवाने वाली भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस सीरीज के अन्य मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे। क्रिकबज के अनुसार, जडेजा चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और वह सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के तीसरे दिन जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था, जिसकी वजह से अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए थे। उन्हें चोट के बाद बेंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकैडमी भेजा गया था। जहां मेडिकल टीम उनका ख्याल रख रही थी।

जब इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों के लिए टीम की घोषणा हुई तो उम्मीद थी कि तीसरे और चौथे टेस्ट से पहले जडेजा फिट हो जाएंगे, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। उनकी जगह शाहबाज नदीम को टीम में रखा गया था और पहले टेस्ट में खिलाया भी गया, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

माना जा रहा है कि अक्षर पटेल चेन्नै में ही होने वाले दूसरे टेस्ट में नदीम की जगह टीम में शामिल होंगे। अक्षर पहले टेस्ट से ठीक पहले अनफिट हो गए थे और डेब्यू का मौका चूक गए थे।

The post रविंद्र जडेजा सीरीज सभी टेस्ट के लिए अनफिट appeared first on Bhavtarini.