Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मशहूर गोल्‍फर टाइगर वुड्स कार हादसे में घायल, पैरों में कई जगह फ्रैक्‍चर

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के दिग्गज गोल्फरों मे शुमार अमेरिका के टाइगर वुड्स मंगलवार को अमेरिका के लॉस एंजिल्‍स में सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में वुड्स को काफी चोट आई है। हादसे के तुरंत बाद उनको ऐंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। वुड्स के एजेंट ने बताया कि उनके पैरों में में कई जगह फ्रैक्‍चर हुए हैं। लॉस एंजिल्‍स काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने बताया है कि दुर्घटना के बाद वुड्स को कार से बाहर निकालने में बहुत मेहनत करनी पड़ी। उनकी कार को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। 45 साल के टाइगर वुड्स दुर्घटना के समय कार में अकेले थे।


बताया जा रहा है कि वुड्स काफी तेज स्‍पीड में कार चला रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। गौरतलब है कि टाइगर वुड्स विश्‍व के अबतक के सर्वश्रेष्‍ठ गोल्‍फरों में गिने जाते हैं। वह 15 प्रमुख गोल्‍फ चैंपियनशिप जीत चुके हैं।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने टाइगर वुड्स के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट करते हुए वुड्स को गोल्फ की दुनिया का GOAT (Greatest of All Time) बताया।


गौरतलब है कि पीठ दर्द से निजात पाने के लिए इस जाने-माने गोल्‍फर ने बीती जनवरी में ही पांचवीं बार ऑपरेशन कराया था। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सफल रहा था और वह जल्‍दी ही फिट होकर खेल के मैदान में उतरते, पर इस सड़क हादसे के चलते उनका अभी लंबे समय तक खेल पाना संभव नहीं होगा।



Herald