Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स का उद्घाटन 

 नई दिल्ली  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुलमर्ग में दूसरे खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स का उद्घाटन करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को शीत खेलों का गढ़ बनाने की दिशा में यह अहम कदम है। 2 मार्च को खत्म हो रहे इन खेलों में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा, 'यह अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में भारत की उपस्थिति दर्ज कराने और जम्मू कश्मीर को शीत खेलों का गढ़ बनाने की दिशा में एक कदम है।' 
उन्होंने कहा, 'ये खेल एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे। मुझे बताया गया है कि इस बार प्रतियोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है। यह शीतकालीन खेलों के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान का संकेत है।' इन खेलों में अल्पाइन स्कीइंग, नोर्डिक स्की, स्नोबोर्डिंग, स्की पर्वतारोहण, आइस हॉकी और आइस स्केटिंग शामिल है।

The post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स का उद्घाटन  appeared first on Bhavtarini.