Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रूट की आंधी में उड़ी भारतीय गेंदबाजी, दिग्गज ब्रैडमैन की बराबरी के साथ बनाए कई कीर्तिमान

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने साल 2021 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने भारत में भी जबरदस्त तरीके से टेस्ट सीरीज का आगाज किया है। चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन रूट इस साल एक बार फिर से 150 रन का आंकड़ा छूने में सफल रहे। इंग्लैंड के 30 वर्षीय कप्तान ने लगातार तीसरे टेस्ट मैच में 150 रन की पारी खेली है। श्रीलंकाई दौरे पर लगातार दो मैचों में 150 रन से अधिक बनाने वाले रूट ने भारत के खिलाफ भी इस प्रदर्शन को जारी रखा है।


रूट चेन्नई में अपने 100वें टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए करियर का 20वां शतक पूरा किया था, वहीं दूसरे दिन उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 150 का आंकड़ा भी पार कर लिया। इसके साथ ही रूट ने कई रिकार्ड्स बनाए। रूट बतौर कप्तान लगातार तीन टेस्ट मैच में 150 से अधिक की पारी खेलने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले 1937 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ने यह कीर्तिमान बनाया था। जो रूट अब इंजमाम-उल-हक के बाद 100वें टेस्ट मैच में 150+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम ने 2005 में बैंगलोर में भारत के खिलाफ 184 बनाए थे। इंग्लैंड का यह दाएं हाथ का बल्लेबाज घर से बाहर लगातार तीन टेस्ट मैचों में 150 रन से अधिक की पारी खेलने वाला दूसरा खिलाड़ी बन गया है। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 228, दूसरे टेस्ट में 186 रन बनाए थे और अब भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 155 से अधिक रन बना चुके हैं। रूट से पहले इंग्लैंड के ही वैली हैमंड ने 1928/29 में ऑस्ट्रेलिया में यह कारनामा किया था।



Herald