Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तेज गेंदबाज विनय कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

भारत के तेज गेंदबाज विनय कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। ट्विटर पर उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों, सहयोगियों और फैंस के नाम लिखे एक लेटर में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सभी फार्मैट से रिटायरमेंट की एनाउंसमेंट की है। विनय कुमार के इस फैसले पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शानदार कैरियर की बधाई दी है। विनय कुमार लम्बे समय तक आईपीएल की अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं।

अपने रिटायरमेंट लेटर में विनय कुमार ने सभी सीनियर खिलाड़ियों को धन्यवाद कहते हुए लिखा, 'मेरा कैरियर अनिल कुंबल, राहुल द्रविड़, एम एस धोनी, वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों के बीच रहते हुए और साथ खेलता हुए आगे बढ़ा। मैं जब मुंबई इंडियंस के लिए खेलता था तब सचिन तेंदुलकर की गाइडेंस भी बहुत मिलती थी।' उन्होंने कहा, 'मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि अपने देश के लिए मैं खेल पाया। मेरे कैरियर में कई यादगार क्षण आए जिसको मैं जीवन भर नहीं भूलूंगा। मैं कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन को भी इस मौके पर धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे मौका दिया। यहीं से मुझे मौका मिला देश के लिए खेलने का।'

अगर हम विनय कुमार के कैरियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए एक मात्र टेस्ट मैच खेला है। जिसमें उन्हें एक विकेट मिला था। वहीं वनडे इंटरनेशनल मैचों में विनय कुमार ने भारतीय टीम का लिए 31 वनडे में कुल 38 विकेट लिए थे। भारत के लिए उन्होंने कुल 9 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किया। विनय कुमार कर्नाटक के लिए 100 मैच घरेलू मैच खेले हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस, राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमों का भी हिस्सा रह चुके हैं।



Herald