Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसान आंदोलन का समर्थन करना रिहाना पड़ा भारी

नई दिल्ली
बारबाडोस की इंटरनैशनल लेवल पर काफी मशहूर पॉप स्टार रिहाना को किसान आंदोलन का समर्थन करने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारत के आंतरिक मामले में दखल देने पर भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा- मेरा देश हमारे किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि वे कितना महत्वपूर्ण हैं।

2020 में इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इस गेंदबाज ने आगे लिखा- मुझे विश्वास है कि यह मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। हमें अपने आंतरिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति के दखल की आवश्यकता नहीं है। बूता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानून को लेकर किसान दो महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं।

गणतंत्र दिवस के खास दिन पर दिल्ली में लाल किला पर जमकर हंगामा भी हुआ है। इसकी वजह दिल्ली की सीमाओं पर न केवल सुरक्षा कड़ी की गई है, बल्कि प्रदर्शन वाली जगहों पर इंटरनेट सेवा रोक दी थी।

The post किसान आंदोलन का समर्थन करना रिहाना पड़ा भारी appeared first on Bhavtarini.