

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मैदान पर दर्शकों की वापसी हुई है. दूसरे टेस्ट के दौरान करीब 12 हजार दर्शक चेपॉक स्टेडियम पर मौजूद हैं. हालांकि चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन हुई एक घटना ने सुरक्षा कर्मचारियों पर सवाल उठा दिया है. मैच देखने आया एक युवा लड़का स्टैंड के रेलिंग फांदकर मैदान पर पहुंच गया. उस समय इंग्लैंड के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे. हालांकि जब वह लड़का इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों के पास पहुंचता उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
दूसरी ओर भारतीय टीम ने विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन की शानदार पारियों की बदौलत अपनी बढ़त 400 पार पहुंचा दी है. विराट कोहली ने तीसरे दिन 149 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली. यह उनके करियर का 25वां अर्धशतक है. दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवें विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. इन दोनों ने तब स्थिति संभाली जबकि भारत ने पहले घंटे में लगातार विकेट गंवाये थे. अश्विन ने अक्षर पटेल (सात) के आउट होने के बाद क्रीज संभाली और सकारात्मक बल्लेबाजी की. उन्होंने स्वीप शॉट अच्छी तरह से खेले. कोहली ने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन इस बीच कुछ दर्शनीय ड्राइव लगाए.A possible security breach at Chepauk? A young kid climbs the railings and enters the field during lunch break. Didn't get close to the English players. Just waved from a distance and went back. Cops have him. @sportstarweb pic.twitter.com/qNHxuQuXMY
— Ayan (@ayan_acharya13) February 15, 2021
इससे पहले भारत ने सुबह एक विकेट पर 54 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सेशन में पांच विकेट गंवाने के साथ 102 रन भी जोड़े. इंग्लैंड की तरफ से बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच ने 74 रन देकर तीन और मोईन अली ने 71 रन देकर चार विकेट लिए हैं. इंग्लैंड ने सुबह भारत के विकेट निकालने में देर नहीं लगायी. चेतेश्वर पुजारा (सात) दिन के पहले ओवर में ही रन आउट हो गये. वह लीच की गेंद फ्लिक करने के लिये आगे आये लेकिन सही समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच सके. रोहित शर्मा (26) को बेन फॉक्स ने स्टंप आउट किया. फॉक्स ने विकेट के पीछे अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और ऋषभ पंत (आठ) को भी बड़ी खूबसूरती से स्टंप आउट करके जल्दी चलता किया. अजिंक्य रहाणे (10) ने मोईन अली की गेंद पर शार्ट लेग पर कैच देने से पहले दो अच्छे शॉट लगाए.
Herald